By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 29 Aug 2017 09:17 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा यमुना विकास प्राधिकरण के बड़े अफसर ए के सिंह को पुलिस ने अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. प्राधिकरण में DGM प्रोजेक्ट के ओहदे पर तैनात एके सिंह की गिरफ्तारी प्राधिकरण के चेयरमैन प्रभात कुमार की पहल पर की गई है. एके सिंह कुछ दिनों पहले ही गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से ट्रांसफर होकर ग्रेटर नॉएडा यमुना विकास प्राधिकरण में आये थे.
एके सिंह पर एक केंद्रीय मंत्री, प्रमुख सचिव (औद्योगिक) और प्राधिकरण के चेयरमैन के खिलाफ रिश्वत लेने की ‘झूठी शिकायत’ सरकार से करने का आरोप है. प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया, ‘’प्राधिकरण में महाप्रबंधक परियोजना का पद एक साल से खाली है. इस पर तैनाती की प्रक्रिया चल रही थी. बागपत के ग्रामीण अभियंत्रण सेवा में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात देवेंद्र सिंह बालियान का नाम सरकार को भेजा गया था. उसके बाद चार लोगों ने शासन स्तर पर शिकायत की. आरोप लगाया कि प्रमुख सचिव (औद्योगिक) और चेयरमैन तीन करोड़ रुपए की रिश्वत लेकर जीएम प्रोजेक्ट की तैनाती कर रहे हैं.’’

कुमार ने बताया, ‘’शिकायत में कहा गया कि एक केंद्रीय मंत्री की सिफारिश पर देवेन्द्र सिंह को यहां तैनात किया जा रहा है. सरकार स्तर पर शिकायतों की जांच करवाई गई. साथ ही प्राधिकरण स्तर पर भी जांच की गई. जांच में सभी आरोप झूठे निकले. शिकायतकर्ता भी फर्जी निकले. इसमें प्राधिकरण के अफसर के शामिल होने का शक था. इस पर 11 अगस्त को कासना कोतवाली में चारों शिकायतकर्ता और अज्ञात प्राधिकरण अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई.’’
पुलिस जांच में पता चला कि शिकायत पोर्टल आईजीआरएस पर जिस व्यक्ति ने शिकायत की थी, उसके और डीजीएम ए.के सिंह के बीच फोन पर कई बार बातचीत भी हुई है. सोमवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी. चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार ने सोमवार दोपहर में डीजीएम प्रोजेक्ट एके सिंह को अपने कार्यालय में बुलाया. वहां पर कासना कोतवाली पुलिस पहले से मौजूद थी। पुलिस ने तत्काल डीजीएम एके सिंह को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई. कोतवाली में डीजीएम से पूछताछ की जा रही है.
Dungarpur News: 'कालिका पेट्रोलिंग' की महिला कांस्टेबल और उनके मामा पर जानलेवा हमला, जेवर लूटे
नई EV पॉलिसी 2026 के बाद दिल्ली में होंगे क्या-क्या बदलाव, कैसे होगा फायदा? जानें सबकुछ
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
पंजाब: बेअदबी कानून पर अकाल तख्त का सख्त रुख, सिख विधायकों को एक महीने का अल्टीमेटम
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री